पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, 28 अक्टूबर को राष्ट्रपति दिखाएंगी हरी झंडी

Advertisements

जमशेदपुर : बहुप्रतीक्षित पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस के परिचालन को रेलवे बोर्ड ने औपचारिक मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्तूबर को अपने गृह क्षेत्र बादामपहाड़ से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति के गृह क्षेत्र स्थित रायरंगपुर रेलवे स्टेशन पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया के अनुसार, रेलवे बोर्ड से आदेश मिलने के बाद ट्रेन परिचालन की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। ट्रेन संख्या 18411/18412 के शुरू होने से टाटानगर, चाईबासा, राजखरसावां और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस को आधुनिक एलएचबी कोचों से संचालित किया जाएगा। पहले इस ट्रेन के सप्ताह में छह दिन चलने की चर्चा थी, लेकिन अब इसे प्रतिदिन चलाने की तैयारी की जा रही है। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव पुरी में होगा। इसके प्रमुख ठहरावों में खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, केंदुझर, बांसपानी, डांगुआपोसी, चाईबासा, सीनी और टाटानगर शामिल हैं। इस रेल सेवा से धार्मिक यात्रियों, पर्यटकों और व्यापारियों को सुविधा मिलने के साथ झारखंड और ओडिशा के बीच व्यापारिक एवं सांस्कृतिक संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है।

जारी समय-सारिणी के अनुसार, पुरी से बादामपहाड़ जाने वाली ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रात 11:30 बजे पहुंचेगी और 11:40 बजे रवाना होगी। वहीं, बादामपहाड़ से पुरी लौटने के दौरान ट्रेन शाम 5:55 बजे टाटानगर पहुंचेगी और शाम 6:05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन के परिचालन से जमशेदपुर और आसपास के यात्रियों को ओडिशा जाने के लिए एक और सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी।

About The Author

You may have missed