7वें झारखंड नेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज, पांच दिनों में होगी 90 फिल्मों की स्क्रीनिंग

Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित सेंटर फॉर एक्सीलेंस में गुरुवार को पांच दिवसीय 7वें झारखंड नेशनल फिल्म फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि गम्हरिया की सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी सहित विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। फेस्टिवल में पांच दिनों के दौरान कुल 90 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। पहले दिन 12 फिल्मों का सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया, जबकि शुक्रवार को भी 12 फिल्में दिखाई जाएंगी। तीसरे और चौथे दिन फिल्मों की स्क्रीनिंग बिष्टुपुर स्थित वीमेंस यूनिवर्सिटी और पांचवें दिन आदित्यपुर की श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में होगी। इस बार भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा जापान, ब्राजील, यूनाइटेड स्टेट, साउथ कोरिया और इजराइल सहित अन्य देशों से भी फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उद्घाटन समारोह में समाजसेवी अरुण बाकरेवाल, संताली फिल्म निर्माता मानसिंह माझी, निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता दशरथ हांसदा, रविराज मुर्मू, पवन अग्रहरि, डॉ. जेएन दास, एनके सिंह, पूर्वी घोष, उदय साहू तथा जेएनएफएफ के निदेशक राजू मित्रा और संजय सतपथी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि दुर्गेश नंदनी ने कहा कि झारखंड में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। यहां के प्राकृतिक दृश्य, पहाड़, नदियां, झरने और ग्रामीण परिवेश फिल्म निर्माण के लिए अनुकूल हैं। उन्होंने स्थानीय फिल्मकारों से ऐसी फिल्में बनाने का आह्वान किया, जिनसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की पहचान मजबूत हो। उद्घाटन के बाद आयोजित मास्टर क्लास में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बेस्ट डेब्यू फिल्म डायरेक्टर से सम्मानित रविराज मुर्मू ने फिल्म निर्माण की तकनीकी और व्यावहारिक बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों और युवा फिल्मकारों से कहा कि सिनेमा को बैकअप विकल्प के बजाय पहली पसंद बनाएं। इस क्षेत्र में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और आर्थिक, तकनीकी तथा सामाजिक चुनौतियों के बीच धैर्य बनाए रखना जरूरी है।

See also  टाटा स्टील में संगठनात्मक फेरबदल, रवि रंजन बने झारखंड के हेड लैंड एक्वीजिशन

फेस्टिवल में संताली सिनेमा के निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता दशरथ हांसदा और मानसिंह माझी ने अपने 30 वर्षों के फिल्मी सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद संताली सिनेमा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। पहले दिन प्रदर्शित प्रमुख फिल्मों में बार बीते हासा लागिड, मोर अधिकार, कहो ना प्यार है, जुठी थाली, गोट फिश स्नैक स्पैरो, ताय हाय सुबह का आना, चांदो इपिल, ब्लैक गोल्ड, सांगात, दिव्या, दादाञ एतोना, तमस और मिट्टी का सम्मान शामिल रहीं।

About The Author

You may have missed