मरीन ड्राइव हादसे में जान गंवाने वाले सार्थक और नमन को अंतिम विदाई, पार्वती घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Advertisements

जमशेदपुर : मरीन ड्राइव हादसे में जान गंवाने वाले सोनारी के सार्थक अग्रवाल और नमन गुप्ता का शुक्रवार को बिष्टूपुर पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सुबह से ही दोनों के घरों और पार्वती घाट पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सार्थक अग्रवाल का अंतिम संस्कार सुबह 9.30 बजे और नमन गुप्ता का 10.30 बजे किया गया। दोनों के शव करीब आधे घंटे के अंतराल में पार्वती श्मशान घाट पहुंचे। शवों की स्थिति को देखते हुए परिजनों को उन्हें देखने नहीं दिया गया और दोनों शव प्लास्टिक के कवर में रखे गए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सार्थक अग्रवाल के अंतिम संस्कार में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी और सदस्य, बार एसोसिएशन के अधिवक्ता समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सार्थक के पिता अधिवक्ता चेतन अग्रवाल घटना के समय शहर से बाहर थे और जानकारी मिलने के बाद गुरुवार रात लौटे थे। शुक्रवार को उन्होंने बेटे को अंतिम विदाई दी। नमन गुप्ता के अंतिम संस्कार में एडीएल स्कूल के पदाधिकारी और स्कूल से जुड़े लोग मौजूद रहे, जबकि कार्मेल स्कूल के छात्र भी नमन को अंतिम विदाई देने पहुंचे। घाट के अंदर दोनों की अर्थियां अगल-बगल रखी गई थीं। भारी बारिश के बावजूद करीब चार घंटे तक वहां लोगों की भीड़ रही।

मरीन ड्राइव में बुधवार की देर रात ट्रक में कार घुस जाने से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 छात्र-छात्राओं की मौत हो गई थी। इनमें तृषा सिंह और उसकी सहेली वंशिका खंडेलवाल का गुरुवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। शुक्रवार को सार्थक अग्रवाल और नमन गुप्ता के अंतिम संस्कार के साथ लोगों ने दोनों को अंतिम विदाई दी।

About The Author

You may have missed