ब्रह्मलोकधाम में पहली बार शारदीय दुर्गोत्सव का आयोजन, संध्या आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Advertisements

जमशेदपुर : कदमा स्थित ब्रह्मलोकधाम में पहली बार आयोजित श्री श्री शारदीय दुर्गोत्सव के दौरान शनिवार, 17 अक्तूबर को मां दुर्गा की संध्या आरती विधि-विधान से संपन्न हुई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और सुख-समृद्धि की कामना की. आरती और दुर्गा स्तुति से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

संध्या आरती के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती और दुर्गा स्तुति से हुई. ब्रह्मानंदम शिक्षायतन के विद्यार्थियों ने गिटार पर भक्तिमय धुनें प्रस्तुत कीं. वहीं बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला.

श्री सोमा भट्टाचार्य के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया. पूरे आयोजन के दौरान ब्रह्मलोकधाम परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण बना रहा.

About The Author

See also  स्कूल में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, बच्चों ने महिषासुर वध का मंचन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

You may have missed