जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- परसुडीह पुलिस ने शादी करने का झासा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने का एक मामला गुरुवार को थाने में दर्ज किया है. मामले में आरोपी परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह गाड़ीवान पट्टी का रहनेवाला मो. शमीम को बनाया गया है. घटना के बाद पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि मामले में कितनी सच्चाई है.
ढाई सालों से दे रहा था झांसा
आरोपी के बारे में युवती ने मामले में कहा है कि उसका शमीम के साथ पिछले ढाई सालों से शारीरिक संबंध रहा है. पहली बार उसने 4 सितंबर 2020 को कीताडीह ईलाके में ही शारीरिक संबंध बनाया था. विरोध करने पर मो. शमीम ने कहा था कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा.
22 मार्च को शादी से कर गया इनकार
युवती और उसके परिवार के लोगों ने जब 22 मार्च को शादी करने के लिये दबाव बनाया था, तब वह साफ मुकर गया. इसके बाद ही युवती के परिवार के लोग मामले को लेकर परसुडीह थाने में पहुंचे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने-सुधारने का मौका, आज और कल लगेगा अंतिम SIR कैंप

Thanks for your Feedback!