भीषण गर्मी में बिजली संकट से हाहाकार, 132 के मुकाबले सिर्फ 97 मेगावाट सप्लाई, बढ़ी परेशानी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पलामू : जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहरा गया है। स्थिति यह है कि जहां रोजाना करीब 132 मेगावाट बिजली की जरूरत है, वहीं सिर्फ 97 मेगावाट ही आपूर्ति मिल पा रही है। इस कमी के चलते शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बिजली की भारी किल्लत बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कम बिजली आपूर्ति के कारण घरेलू उपयोग, व्यापार और खेती-किसानी पर सीधा असर पड़ रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे फसल उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं शहरों और गांवों में लंबे समय तक बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।

बिजली विभाग के अनुसार, बढ़ते तापमान और लगातार बढ़ी मांग के कारण यह स्थिति बनी हुई है। लोड अधिक होने से सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है और इसी वजह से कटौती करनी पड़ रही है। विभाग का दावा है कि स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

About The Author

See also  डॉक्टर बेटे की मौत पर पिता का बड़ा आरोप, हादसा नहीं सुनियोजित हत्या बताकर CBI जांच की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed