एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में सेवा सम्मान समारोह, 10 और 20 वर्षों से कार्यरत शिक्षक-कर्मी सम्मानित

Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान और टाटा स्टील फाउंडेशन ने मिलकर ‘सेवा सम्मान समारोह’ आयोजित किया। इसमें संस्थान की प्रगति में योगदान देने वाले कर्मचारियों को उनके समर्पण और मेहनत के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टाटा स्टील फाउंडेशन के ब्रज किशोर सिंह, टाटा मोटर्स के पृथ्वी पाल और संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन ने दीप प्रज्वलित कर की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्राचार्य प्रीता जॉन ने स्वागत भाषण दिया और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और तकनीकी दक्षता में शिक्षकों के योगदान की सराहना की। समारोह में पी मंजुला को संस्थान में 20 वर्षों की निरंतर सेवा के लिए विशेष ‘सेवा सम्मान’ दिया गया। 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले चार शिक्षकों, मनीष कुमार, मुनमुन गोराई, शर्मिष्ठा दास और ज्योति कुमार ठाकुर, को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सफलता में शिक्षकों के साथ प्रशासनिक और तकनीकी कर्मचारियों की भी अहम भूमिका होती है। ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है।

About The Author

See also  जेटेट परीक्षा 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर, शिक्षकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का निर्देश

You may have missed