2017 से लंबित बीएसएनएल कर्मियों के वेतन संशोधन का मुद्दा उठाएंगे सांसद, संचार मंत्री को लिखेंगे पत्र
Advertisements

रांची : बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन संशोधन वर्ष 2017 से लंबित है। शनिवार को ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी) के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से मिलकर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
Advertisements

प्रतिनिधिमंडल ने तीसरे वेतन संशोधन से जुड़े मुद्दे उठाए और सरकार के स्तर पर जल्द सकारात्मक फैसले के लिए पहल करने का आग्रह किया। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे यह मांग उचित मंच पर उठाएंगे और केंद्रीय संचार मंत्री को पत्र भी लिखेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में राजीव किशोर, अजय कुमार, चंद्रदेव प्रसाद, राम कुमार राम और धनंजय सिंह आदि शामिल थे।


