बिष्टुपुर प्रधान डाकघर में मना ‘टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन डे’, क्विज विजेता सम्मानित

जमशेदपुर : भारतीय डाक विभाग के राष्ट्रीय डाक सप्ताह (9 से 15 अक्टूबर) के तहत बिष्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर में ‘टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन डे’ मनाया गया। आयोजन वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिसमें विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।


इस मौके पर डाक सेवाओं में तकनीकी नवाचार पर आधारित क्विज प्रतियोगिता हुई। डाकिया विकास सिंह ने प्रथम, डाक सहायक स्मिता सिन्हा ने द्वितीय और डाकिया राजेश चौधरी ने तृतीय पुरस्कार जीता। वरिष्ठ डाकपाल सुधीर कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार दिए।
सुधीर कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान कई जन-उपयोगी कार्यक्रम हुए, जिनमें मेल एंड पार्सल डे पर मोबाइल वैन का उद्घाटन प्रमुख रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का मकसद कर्मचारियों को नई तकनीक से जोड़ना है, ताकि लोगों को तेज और बेहतर डाक सेवाएं मिल सकें।


