थोक बाजार और ओम सुपर मार्केट में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण, सूजी-मैदा समेत कई नमूने लिए गए

Advertisements

सरायकेला : खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के पालन की जांच के लिए सरायकेला क्षेत्र के थोक बाजार और ओम सुपर मार्केट में निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार और विशाल कुमार सिंह ने सूजी, मैदा समेत कई खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लिए। ये नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियम के अनुसार कार्रवाई होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कारोबारियों को निर्देश दिया गया कि उत्पादों पर वैध लाइसेंस/पंजीकरण संख्या, निर्माण तिथि और समाप्ति तिथि जैसे जरूरी विवरण जरूर हों। खाद्य पदार्थों में औद्योगिक रंगों का इस्तेमाल न करने और केवल अनुमत खाद्य रंगों का तय सीमा में उपयोग करने को कहा गया। साथ ही साफ-सफाई, सुरक्षित भंडारण और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी जोर दिया गया।

विभाग ने कहा कि नियमित और आकस्मिक निरीक्षण जारी रहेंगे। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  बिजली, पानी और सड़क की मांग पर सैकड़ों महिलाओं का धरना, 16 अक्टूबर को होगी वार्ता

You may have missed