ISBT के लिए चिन्हित जमीन पर डंप कचरे में लगाई गई आग, जन विकास मंच ने डीसी और थाने को लिखा पत्र

Advertisements

जमशेदपुर : डिमना में प्रस्तावित अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) के लिए चिन्हित 13 एकड़ जमीन पर मानगो नगर निगम कचरा डंप कर रहा है। वसुंधरा एस्टेट के पास जमा इस कचरे के ढेर में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। जन विकास मंच के अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने MGM थाना, उपायुक्त और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पत्र देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूचना मिलते ही सौरभ विष्णु अपनी समिति के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की मदद से आग पर काबू पाया गया। उनका कहना है कि आग पर जल्द नियंत्रण न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पत्र में उन्होंने लिखा कि कचरा जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड, मीथेन जैसी जहरीली गैसें निकलती हैं, जिससे आसपास की बस्तियों और वसुंधरा एस्टेट के लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन हो सकती है।

सौरभ विष्णु ने MGM थाना पुलिस से डिमना और वसुंधरा एस्टेट के आसपास पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है, ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को समय रहते इसका स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

About The Author

See also  ग्राम-बांग्ला थीम पर सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल, 15 अक्टूबर को उद्घाटन और 16 को रक्तदान शिविर

You may have missed