टाटा जू में काले भालू की मस्ती ने खींचा ध्यान, वीडियो वायरल

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा जू में घूमने आने वाले पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों के बीच इन दिनों एक काले भालू का मस्ती भरा अंदाज चर्चा में है। बाड़े में भालू की अठखेलियों का वीडियो कैमरे में कैद हुआ, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

वीडियो में भालू बाड़े में गिरी एक मोटी सूखी लकड़ी की ओट में लेटा दिखता है। वह कभी जमीन पर पीठ रगड़ते हुए कलाबाजी करता है, तो कभी चारों पंजे हवा में लहराकर लकड़ी से लिपट जाता है। बीच-बीच में वह मुंह खोलकर जम्हाई भी लेता है। कुछ देर लकड़ी के साथ खेलने के बाद भालू उठकर बाड़े में टहलने लगता है और पर्यटकों की ओर देखने लगता है।

मौसम खुशनुमा होने पर टाटा जू के जीव-जंतुओं में ऐसी चंचलता अक्सर देखने को मिलती है। जानवरों के प्राकृतिक व्यवहार और मानसिक सक्रियता को बनाए रखने के लिए बाड़ों में ऐसी लकड़ियां और खिलौने रखे जाते हैं, ताकि वे तनावमुक्त रहें।

About The Author

See also  आपराधिक योजना बनाने के आरोप में तीन गिरफ्तार, 02 पिस्टल और 19 जिंदा कारतूस बरामद

You may have missed