साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में दुर्गा स्तुति और कोरल रेसिटेशन, अभिभावकों के गरबा ने बढ़ाई रौनक

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 6बी स्थित साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को दुर्गा स्तुति एवं कोरल रेसिटेशन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की सचिव जयंती शांता, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार घोष, निदेशक जयंती शुभम, कोषाध्यक्ष जयंती रमन और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वलित कर की। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, ‘ऐ गिरी नंदिनी’, दुर्गा स्तुति और कोरल संगीत की प्रस्तुतियां दीं, साथ ही हिंदी और अंग्रेजी में कविता पाठ किया।

सचिव जयंती शांता ने सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के महत्व पर बात करते हुए बच्चों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह का खास आकर्षण अभिभावकों की गरबा प्रस्तुति रही। इस दौरान किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, नीतू कौर, अन्नपूर्णा चंद्रा, संध्या, सोनी, मेरी, सुचित्रा, ज्योति, श्रुति, नूपुर, संदीप, अजय, एनसी पॉल, अजय मंडल, प्रीति, प्रियंका, स्वीटी, अंजली, कविता, पूर्णिमा, विदेशी, स्नेहा, मनीषा, शिप्रा, अर्चना, प्रभाती, तनु और पूनम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में मिठाइयां बांटी गईं। शिक्षिका अंजली ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


