बिजली, पानी और सड़क की मांग पर सैकड़ों महिलाओं का धरना, 16 अक्टूबर को होगी वार्ता

Advertisements

कुजू (रामगढ़) : सीसीएल कुजू क्षेत्र की तोपा परियोजना के तहत आने वाले मंगरदाहा गांव की सैकड़ों महिलाओं ने परियोजना कार्यालय के सामने धरना दिया. उनकी मांग बिजली, पेयजल, सड़क और श्मशान घाट तक जाने के रास्ते की थी. महिलाओं का कहना था कि ग्रामीणों ने सीसीएल को अपनी जमीन दी, फिर भी गांव में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

करीब चार घंटे चले धरने के बाद परियोजना पदाधिकारी ने फोन पर महिलाओं से बात की और 16 अक्टूबर को मांगों पर वार्ता का आश्वासन दिया. इसके बाद महिलाओं ने फिलहाल धरना खत्म कर दिया. उन्होंने उम्मीद जताई कि वार्ता में प्रबंधन ठोस पहल करेगा. धरने में बलमाती देवी, आशा देवी, लक्ष्मी देवी, सीता देवी, शीला देवी समेत सैकड़ों महिलाएं शामिल थीं.

About The Author

See also  दलित महिला को कुएं से पानी भरने से रोकने और मारपीट का आरोप, पांच पर केस दर्ज

You may have missed