बाबा मंदिर के प्रशासनिक भवन से श्रद्धालुओं के 4 बैग और 3 महंगे मोबाइल चोरी

Advertisements

देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर स्थित प्रशासनिक भवन से अज्ञात चोरों ने श्रद्धालुओं के चार बैग और तीन कीमती मोबाइल फोन चुरा लिए. घटना के बाद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई. पीड़ितों ने मंदिर प्रशासन से शिकायत कर सामान जल्द बरामद करने की मांग की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, बिहार के खजौली थाना क्षेत्र के हरसवारा गांव से करीब 150 श्रद्धालुओं का जत्था लगभग 105 किलोमीटर की यात्रा कर बाबाधाम पहुंचा था. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु प्रशासनिक भवन में सामान रखकर बैठे थे. इसी दौरान चोरों ने मौका देखकर सामान उड़ा लिया.

श्रद्धालु मुकेश यादव ने बताया कि चोरी गए तीनों मोबाइल ब्रांडेड कंपनियों के थे, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है. घटना की सूचना कंट्रोल रूम में तैनात मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार को दी गई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है.

About The Author

See also  27 और 28 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर, दिव्यांगजनों को मिलेगी सहायता

You may have missed