त्योहारों से पहले अवैध शराब पर छापेमारी, करीब 200 किलो जावा महुआ नष्ट

Advertisements

पाटन (पलामू) : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ को देखते हुए पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. किशुनपुर ओपी प्रभारी चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने अंगरा, आरेदाना और जागोडीह गांव में छापेमारी की. इस दौरान करीब 200 किलो जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह अभियान पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर चलाया गया. ओपी प्रभारी ने बताया कि त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है. सूचना मिलने पर आगे भी छापेमारी होगी. उन्होंने लोगों से अवैध शराब के कारोबार से दूर रहने और ऐसी जानकारी पुलिस को देने की अपील की.

About The Author

See also  दुर्गा पूजा को लेकर JBVNL ने जारी किया अस्थायी बिजली कनेक्शन का रेट चार्ट, बिना मीटर नहीं मिलेगी बिजली

You may have missed