सरायकेला: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान दिया, जिले के विभिन्न कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं पार्क में चलाया गया सफाई अभियान, लोगो नें बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा….

0
Advertisements

सरायकेला: गाँधी जयंती के पूर्व आज दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत समाहरणालय परिसर सरायकेला खरसावां में स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं पार्क समेत विभिन्न स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

कार्यक्रम के तहत उप विकास आयुक्त समेत जिले के पदाधिकारियों एवं समाहरणालाय के कर्मियों ने श्रमदान देकर समाहरणालय भवन परिसर की सफाई किया. इस मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा अपने घर एवं आस-पड़ोस की साफ-सफाई करना हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है. अपने घर एवं आसपड़ोस को साफ – स्वच्छ रख कर हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं. उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की टीम ठोस कचरा प्रबंधन के लिए अभियान चला रही है. परंतु यह अभियान तभी सफल हो सकता है जब हम अपने घर में जैविक कचरा एवं प्लास्टिक को अलग-अलग डस्टबिन में रखें. ऐसा कर हम जैविक कचरा एवं प्लास्टिक कचरे को मिक्स होने से रोक सकते हैं. जैविक कचरा एवं प्लास्टिक कचरा को अलग-अलग जमा करने से जैविक कचरा से कम्पोस्ट बनाने और प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल करने में मदद मिलेगी ल कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त नें मौक़े पर उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत अपने आस पास साफ सफाई रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगो को भी प्रेरित करने का शपथ ग्रहण कराया.

 

 

अभियान के तहत सीधो-कान्हू पार्क सरायकेला में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री रामकृष्ण कुमार , कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला श्री राजेंद्र प्रसाद एवं विधायक प्रतिनिधि श्री सानद आचार्य समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं नेहरू युवा केंद्र के वॉलटियरस के द्वारा स्वैच्छिक श्रमदान कर सफाई अभियान चला गया. समाहरणालय परिसर में चलाये गये सफाई अभियान में उप विकास आयुक्त के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंती पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल सरायकेला, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, जिला समन्वयक जल जीवन मिशन एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहें.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed