सरायकेला : सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग, कई समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत, उक्त मामलो पर नियमानुसार यथोचित कार्रवाई का उपायुक्त नें दिया आश्वासन….

0
Advertisements

सरायकेला : समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जन शिकायतों के निवारण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए दर्जनों लोग अपनी अपनी समस्याओं से उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला को अवगत कराया. जनता दरबार में जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया वही, अन्य मामलो से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन पर नियमानुसार यथोचित कारवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

 

इस दौरान उपायुक्त नें प्राप्त आवेदन के नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान उपायुक्त नें प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिविल सर्जन श्यक निदेशक समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी को आपसी तालनेल स्थापित कर कुचाई प्रखंड अंतर्गत पेंशन योजना से वंचित लाभुको का आवेदन प्राप्त कर योजना का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए.

 

 

वही, जनता मिलन कार्यकर्म में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण, आपदा राहत योजना, कुचाई प्रखंड में वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन योजना से छूटे हुए लोगो को लाभ प्रदान करने समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए.

About The Author

See also  प्रवीण सिंह सेवा संस्थान दुर्गा पूजा विसर्जन में भक्तों की दिखी आस्था, नम आंखों से दी मां दुर्गा को विदाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed