एसडीओ सुलेमान मुंडरी ने कुरो में पिलाई पोलियो की खुराक, बोले- ‘एक भी बच्चा न छूटे’

Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को महुआडांड़ के एसडीओ सुलेमान मुंडरी खुद मैदान में उतरे। परहाटोली पंचायत के कुरो आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जनसहभागिता ही जीत का मंत्र

एसडीओ मुंडरी ने अभिभावकों से अपील की कि 5 साल तक के हर बच्चे को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। उन्होंने कहा पोलियो को जड़ से मिटाने के लिए हम सबकी भागीदारी जरूरी है। आप सिर्फ अपने बच्चे को ही नहीं, पड़ोस के बच्चों को भी बूथ तक लाने में मदद करें।

बूथ-बूथ पर दिखा उत्साह

अभियान के दौरान महुआडांड़ के सभी बूथों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और सहिया दीदियां मुस्तैद रहीं। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों को खुराक पिलवाई।एसडीओ की इस पहल से ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी और अभियान को नई ऊर्जा मिली।

About The Author

See also  एसबीयू में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग पर पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

You may have missed