फ्रेंड्स कोल्ट्स चाईबासा ने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को 109 रन से हराया

Advertisements

चाईबासा : बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में फ्रेंड्स कोल्ट्स चाईबासा ने पिछले वर्ष की उपविजेता टीम जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को 109 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स कोल्ट्स ने निर्धारित 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। टीम की ओर से गगन विक्रांत टोपनो ने 58 और गौरव कुमार पान ने 54 रनों की पारी खेली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की टीम 13 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। फ्रेंड्स कोल्ट्स की ओर से मो. आमीर ने 24 रन देकर छह विकेट हासिल किए, जबकि धोनी भाटिया ने छह रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। इस जीत के साथ फ्रेंड्स कोल्ट्स चाईबासा ने तीन लीग मैचों में दो जीत और एक हार के साथ कुल आठ अंक हासिल कर ग्रुप में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। टीम का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। शुक्रवार को फ्रेंड्स क्लब चाईबासा का अगला मुकाबला लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर से होगा।

About The Author

See also  जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में 20 नवंबर तक भरें परीक्षा फॉर्म, इसके बाद लगेगा विलंब शुल्क

You may have missed