भारत को जितना तेल चाहिए देने को तैयार रूस, पुतिन दौरे से पहले बड़ा बयान, रक्षा सौदों पर भी चर्चा






नई दिल्ली : भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि रूस भारत को उसकी जरूरत के अनुसार जितना चाहें उतना कच्चा तेल और ऊर्जा संसाधन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और बाहरी दबावों के बावजूद इसमें कोई कमी नहीं आएगी।


राजदूत ने यह भी संकेत दिया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रस्तावित भारत दौरे के दौरान रक्षा सहयोग और नए सैन्य समझौतों पर भी चर्चा होगी। इसमें S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और SU-57 फाइटर जेट जैसे मुद्दे शामिल हैं। दोनों देश लंबे समय से रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत-रूस संबंधों में ऊर्जा, रक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है। दोनों देश वैश्विक चुनौतियों के बीच अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में कई बड़े समझौतों की संभावना है.


