फे्रशर्स वीक आगाज 2026 के दूसरे दिन नवनामांकित विद्यार्थियों ने कई गेम्स का खूब आनंद लिया

Ranchi : सोना देवी विश्वविद्यालय के फे्रशर्स वीक आगाज 2026 के दूसरे दिन नवनामांकित विद्यार्थियों ने कई गेम्स का खूब आनंद लिया। एक्सटेम्पोर में इनका आत्मविश्वास और तर्क करने की क्षमता भी दिखी। साथ ही इन्हें आत्मअभिव्यक्ति का पूरा मौका मिला। इससे इनका झिझक आज कम हुआ। म्युजिकल चेयर में छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान इनका मेल जोल देखने को मिला। चेस चैम्पियनशिप में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा सेमेस्टर वन के कन्हाई मजुमदार विजेता बने। वहीं मेकेनिकल इंजीनियरिंग सेमेस्टर वन की बायला मार्डी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने फ्रेशर्स वीक के दौरान भी कक्षा जारी रखने का निर्णय लिया है इसलिए समय का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि कक्षा प्रभावित न हो और विद्यार्थी भी जल्द से जल्द नए वातावरण में धुलमिल जाएं।




