नाली विवाद पर सांसद पहुंचे ग्राउंड जीरो, ग्रामीण बोले- सर्वे नहीं, धरातल पर चाहिए काम

Advertisements

जमशेदपुर : करनडीह रेलवे फाटक से परसुडीह शीतला चौक तक बहुमंजिला फ्लैटों से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी को लेकर विवाद गहरा गया है। बुधवार को सांसद विद्युत वरण महतो मौके पर पहुंचे और करनडीह ग्रामसभा के प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। सांसद ने माना कि जल निकासी की समस्या जटिल है, लेकिन आम लोगों की परेशानी को देखते हुए इसका जल्द समाधान जरूरी है।सांसद के निर्देश पर जिला प्रशासन की इंजीनियरिंग टीम ने पूरे इलाके का तकनीकी सर्वे किया। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी। रेलवे क्षेत्र से जुड़ी अड़चनों को लेकर सांसद ने चक्रधरपुर रेल मंडल के DRM से भी फोन पर बात की, जिस पर रेलवे की ओर से सहयोग का आश्वासन मिला। हालांकि करनडीह ग्रामसभा ने साफ कहा कि केवल सर्वे और मौखिक आश्वासन से समस्या नहीं सुलझेगी, जब तक नाली निर्माण का वास्तविक काम शुरू नहीं होता।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समस्या का त्वरित समाधान नहीं हुआ तो 23 अगस्त को करनडीह मेन रोड जाम किया जाएगा। इससे पहले ग्रामसभा एक सामूहिक बैठक कर आगे की रणनीति पर अंतिम निर्णय लेगी। फिलहाल ग्रामीण अपने प्रस्तावित आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  50 वर्षों से अधिक समय से चल रहा CHC, अब तक स्वास्थ्य विभाग के नाम नहीं हुई जमीन

You may have missed