आरआईटी : थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, सरकारी गाईडलाईन के तहत दुर्गा पूजा मनाने का लिया निर्णय…

0
Advertisements

आरआईटी : सरायकेला जिला के आरआईटी थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. यह बैठक गम्हरिया प्रखंड अंचल अधिकारी गिरेंन टूटी, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव और आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को मनाने का निर्देश दिया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

 

इस मौके पर उपस्थित क्षेत्र वासियों से थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने अपील करते हुए कहा कि यह पर्व अमन चैन के साथ भाईचारे को कायम रखने का है. उन्होंने कहा कि डीजे पर भी विशेष रूप से प्रतिबंध लगाया गया है. नवमी एवं दशमी के दिन ज्यादा भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का चाक,चौबंद इंतजाम रहेगा.

 

 

क्योंकि नवमी दशमी के दिन ज्यादा भीड़ रहती है. साथ ही किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नही देने तथा कोई भी सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही. इस दौरान हुड़दंग करने वालों एवं असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी. तथा सभी पंडालों मे सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही गई हैं.

About The Author

See also  घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

Thanks for your Feedback!

You may have missed