चार साल से बिस्तर पर पड़े दिव्यांग को मिली राहत, प्रशासन ने व्हीलचेयर और भत्ता स्वीकृति पत्र सौंपा

Advertisements

धालभूमगढ़ : पावड़ा-नरसिंहगढ़ निवासी गुरुपद नामाता लगभग चार वर्षों से लकवाग्रस्त होकर बिस्तर पर पड़े थे। दिव्यांग प्रमाण पत्र होने के बावजूद उन्हें विवेकानंद भत्ता का लाभ नहीं मिल रहा था और चलने-फिरने के लिए व्हीलचेयर भी उपलब्ध नहीं थी। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन चंद्र हांसदा और झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रणव महतो ने प्रखंड प्रशासन को मामले से अवगत कराया और सहायता की पहल की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मामले की जांच के बाद शुक्रवार को प्रखंड प्रशासन की टीम गुरुपद नामाता के घर पहुंची और उन्हें व्हीलचेयर के साथ विवेकानंद भत्ता का स्वीकृति पत्र सौंपा। अर्जुन हांसदा और प्रणव महतो ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने अपील की कि प्रखंड के किसी भी गांव में कोई पीड़ित, बीमार या पेंशन से वंचित व्यक्ति हो तो वह झामुमो प्रखंड कार्यालय से संपर्क करे। मौके पर प्रखंड प्रमुख देवला हांसदा, बीडीओ धीरेंद्र पाल, पंसस प्रदीप राय, पूर्व मुखिया सरवत मुर्मू, गुरुपद की पत्नी ममता नामाता और अन्य परिजन मौजूद रहे।

 

About The Author

See also  कुणाल षाड़ंगी ने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात, जमशेदपुर के विकास पर रखे प्रस्ताव

You may have missed