8 सितंबर को गम्हरिया में होगा राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन- पुरेंद्र…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक आदित्यपुर स्थित राज प्रभा होटल में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुईl बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 8 सितंबर 24 को गम्हरिया स्थित श्री राम डिवाइन अकैडमी में आयोजित करने का निर्णय लिया गयाl कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रचार प्रसार हेतु आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र में 20 बड़े बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगेl

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी से पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में नव मनोनीत प्रदेश महासचिव शिक्षाविद श्रीराम यादव का बुके देकर एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गयाl

अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद श्रीराम यादव के पार्टी संगठन में जुड़ने से आदित्यपुर- गम्हरिया सहित पूरे जिले में राष्ट्रीय जनता दल मजबूत होगाl

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि 8 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, राजद प्रधान महासचिव पूर्व विधायक श्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव सहित कई नेता भाग लेंगेl

पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि राजद कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी हेतु पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव को संयोजक बनाया गया हैl कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए तैयारी समिति की एक बैठक 5 सितंबर को गम्हरिया में बुलाई गई हैl

बैठक में प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, एसएन यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, प्रदेश सचिव राजेश यादव, युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव, प्रभास कुमार झा, सकला मारडी, संतोष कुमार सिंह, मुकेश गिरी उपस्थित थेl

Thanks for your Feedback!

You may have missed