हाईटेंशन तार की चपेट में आया कंटेनर, आग लगते ही चालक की दर्दनाक मौत
Advertisements

आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पम्मी कांटा के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। धर्मकांटा पर वजन कराने जा रहा एक बड़ा लॉजिस्टिक कंटेनर हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसमें अचानक भीषण आग लग गई। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Advertisements



