जितिया स्नान के दौरान नदी में डूबी 13 वर्षीय पूनम का शव बरामद, स्थानीय गोताखोरों ने निकाला बाहर

Advertisements

जमशेदपुर : जितिया पर्व के दौरान मानगो नदी घाट पर डूबी 13 वर्षीय पूनम का शव रविवार को स्थानीय गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाल लिया। पूनम शनिवार से नदी में लापता थी। घटना के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, शनिवार को जितिया के स्नान के दौरान पूनम अपनी बहन के साथ मानगो नदी घाट पर स्नान करने गई थी। इसी दौरान दोनों बहनें नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं और डूबने लगीं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत एक बच्ची को बाहर निकाल लिया, जबकि पूनम तेज बहाव में बहकर लापता हो गई। पूनम का पता नहीं चलने पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग को लेकर परिजनों ने देर रात मानगो पुल को जाम कर दिया था।

पूनम की तलाश के लिए परिजन और स्थानीय लोग लगातार जुटे रहे। मौके पर प्रशिक्षित गोताखोरों और विशेष बचाव दल को भी बुलाया गया। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम भी उसे नहीं खोज सकी थी। रविवार सुबह फिर तलाश शुरू की गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पूनम का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया।

 

About The Author

See also  मुख्य मार्ग पर अचेत मिला सिक्योरिटी गार्ड, अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित

You may have missed