अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, करीब 60 दुकानें हटायी गयीं

Advertisements

जमशेदपुर : एनएचएआई ने दूसरे दिन मंगलवार को भी धालभूमगढ़ और चार चक्का क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 60 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कई दुकानदारों ने स्वयं अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान खाली कर दिये, जबकि कुछ निर्माणों को जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान झामुमो के कार्यालय को भी जेसीबी से तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बहरागोड़ा से घाटशिला की ओर जाने वाली सड़क के दाहिनी ओर अधिकतर दुकानदारों ने खुद दुकानें खाली कर दीं, जबकि घाटशिला से बहरागोड़ा की ओर जाने वाली सड़क के बाईं ओर दुकानों और अन्य निर्माणों को जेसीबी से हटाया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

एनएचएआई के अधिकृत अमीन शुभेंदु श्यामल ने उन मकान मालिकों और दुकानदारों के निर्माणों को चिह्नित किया, जिनकी जमीन का मुआवजा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से दिया जा चुका है, लेकिन निर्माण अब तक नहीं हटाये गये हैं। ऐसे निर्माणों पर लाल निशान लगाकर संबंधित लोगों को सात दिनों की मोहलत दी गयी है। निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं हटाने पर प्रशासन कार्रवाई करेगा।

दुकानों के हटने से करीब 300 लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं। इनमें दुकानदारों के अलावा ट्रॉली चालक, सामान ढोने वाले मजदूर और बाजार में सफाई का काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। अभियान के दौरान एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर जितेंद्र कुमार सिंह, साइट इंचार्ज ऋषभ रंजन, अमीन शुभेंदु श्यामल, दंडाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता, धालभूमगढ़ थाना के एएसआई फिलिप कुजूर पुलिस बल के साथ और राजस्व कर्मचारी प्रेम कुमार मौजूद थे।

About The Author

You may have missed