बारिश और ठंड से सदर अस्पताल की ओपीडी में घटे मरीज, 300 से गिरकर 149 पहुंची संख्या

Advertisements

चाईबासा : लगातार बारिश और तेज ठंडी हवाओं के कारण सदर अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को विभिन्न बीमारियों से पीड़ित कुल 149 मरीज इलाज कराने पहुंचे, जबकि गुरुवार को 282 और बुधवार को 300 से अधिक मरीजों ने उपचार कराया था। आम दिनों की तुलना में शुक्रवार को आधे से भी कम मरीज अस्पताल पहुंचे। पुरुष ओपीडी का पर्ची काउंटर लगभग खाली रहा, वहीं महिला ओपीडी में भी इक्का-दुक्का मरीज ही दिखाई दिए। शुक्रवार को मुख्य रूप से सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज इलाज कराने पहुंचे। मौसम खराब रहने के कारण अधिकांश लोगों ने घर से बाहर निकलने से परहेज किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सदर अस्पताल के मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार समेत अन्य बीमारियों की जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। मरीजों को दवाओं के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। वहीं, ओपीडी में ड्यूटी कर रहीं चिकित्सक डॉ. इभा रानी ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनाने के साथ गर्म पानी और गर्म भोजन देना चाहिए। बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से भी बचना चाहिए।

About The Author

You may have missed