गणगौर मिष्ठान फैक्ट्री में भीषण आग,लाखों का नुकसान अनुमानित

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित गणगौर मिष्ठान की फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता देखा गया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग फैलते ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

About The Author

See also  टाटा स्टील का बड़ा दांव, नई तकनीक से 50% तक कार्बन उत्सर्जन घटाने की तैयारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed