मानगो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का वादा, हर घर पानी पहुंचाने का संकल्प: सुधा गुप्ता

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर  : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चुनावी पदयात्रा कर लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने कालिकानगर, पोस्ट ऑफिस रोड, शंकोसाई रिफ्यूजी कॉलोनी रोड नंबर 2, उलीडीह पंडित लाइन, आशियाना आनंद तारा और सुंदरवन फेज-1 इलाके में बैठकें कीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पदयात्रा के दौरान सुधा गुप्ता ने मतदाताओं से कारपेट छाप पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मानगो को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। साथ ही हर घर तक पानी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत बड़ी समस्या बन जाती है। अगर उन्हें अवसर मिला तो वे ऐसी व्यवस्था करेंगी कि किसी भी घर में पानी की कमी न हो। उनका दावा है कि पानी की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी प्रचार किया। उन्होंने लोगों से कारपेट चुनाव चिह्न पर मतदान करने की अपील की।

स्थानीय लोगों ने पदयात्रा के दौरान बताया कि क्षेत्र की कई सड़कों और गलियों में लगी स्ट्रीट लाइटें पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने वर्तमान विकास कार्यों की सराहना भी की।

सुधा गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर मानगो के विकास को नई गति दी जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से 23 फरवरी को घरों से निकलकर क्रम संख्या 11 पर कारपेट निशान पर वोट देने की अपील की।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed