एनआईटी जमशेदपुर और नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज के बीच एमओयू, छात्रों-कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर इलाज सुविधा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : Netaji Subhas Medical College and Hospital और National Institute of Technology Jamshedpur के बीच आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह समझौता आदित्यपुर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। इसके तहत एनआईटी जमशेदपुर के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों और भूतपूर्व कर्मचारियों को अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

एमओयू का उद्देश्य संस्थान से जुड़े लोगों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इससे जरूरत पड़ने पर उन्हें प्राथमिक से लेकर उन्नत चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के. एन. सिंह, सोसायटी के चेयरमैन एम. के. झा और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर के. के. सिंह उपस्थित थे।

वहीं एनआईटी जमशेदपुर की ओर से निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधर, रजिस्ट्रार डॉ. सरोज सारंगी और प्रोफेसर डॉ. एम. ए. हसन ने कार्यक्रम में भाग लिया।

दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने इस समझौते को आपसी सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना है कि इससे शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

See also  खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में हड़कंप, दो दुकानों पर जुर्माना… गंदगी देखकर अधिकारी सख्त

Thanks for your Feedback!

You may have missed