रांची में जमीन और फ्लैट महंगे, सरकारी दरों में 10% तक की बढ़ोतरी
Advertisements

रांची : राजधानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन व फ्लैट की सरकारी दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरों के लागू होने के बाद अब जमीन और आवासीय संपत्तियों की सरकारी कीमतों में करीब 10 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इससे जमीन की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री कराने वालों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। नई सरकारी दरों का असर जिले के कई इलाकों में दिखाई देगा। खासकर अधिक मांग वाले क्षेत्रों में जमीन के मूल्यांकन में ज्यादा बदलाव हुआ है। संशोधित दरों के आधार पर अब स्टांप शुल्क और रजिस्ट्रेशन शुल्क की गणना भी अधिक राशि पर होगी। सरकार की ओर से यह संशोधन बाजार मूल्य और सरकारी मूल्य के बीच अंतर को कम करने के उद्देश्य से किया गया है.
Advertisements



