दुर्गापूजा में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी, सब-स्टेशनों पर रखे जाएंगे ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर

Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने विशेष इंतजाम किए हैं। निगम मुख्यालय के निर्देश पर प्रत्येक पावर सब-स्टेशन में 250 केवी क्षमता के तीन-तीन ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध रखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पिकअप वैन में भी दो-दो अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर रखे जाएंगे, ताकि किसी ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने पर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। शहर के अधिकांश पूजा पंडालों में टाटा स्टील यूआईएसएल बिजली उपलब्ध कराती है, जबकि मानगो, करनडीह और आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जिम्मेदारी झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मानगो-01 के सहायक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार दास ने बताया कि दुर्गापूजा को देखते हुए क्षेत्र में बिजली लाइनों के रखरखाव का काम पूरा कर लिया गया है। क्षतिग्रस्त और जले हुए तारों की मरम्मत के साथ बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की डालियों की छंटाई भी कराई गई है। पिछले वर्ष मानगो-01 और करनडीह क्षेत्र में 61 पूजा पंडालों ने अस्थायी बिजली कनेक्शन लिया था। इस वर्ष भी लगभग 46 पूजा पंडालों को बिजली कनेक्शन दिया जा चुका था।

प्रदीप कुमार दास के अनुसार, पूजा के दौरान बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने या अन्य समस्या आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 8434659400 पर संपर्क कर सकते हैं।

About The Author

You may have missed