पांच प्रखंडों में स्वास्थ्य शिविर, 257 ग्रामीणों की हुई निःशुल्क जांच

Advertisements

चाईबासा : ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले के पांच प्रखंडों में मेगा ऑस्टियोआर्थराइटिस, आयुष ग्राम और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 257 ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरतमंदों को आयुष औषधियां वितरित करने के साथ चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। शिविरों में लोगों को ऑस्टियोआर्थराइटिस के लक्षण, कारण और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ये शिविर हाटगम्हरिया प्रखंड के सरडिया, सदर चाईबासा के अमिता, नोवामुंडी के भट्टीसाई, मझगांव के दिनासाई और गोइलकेरा के बराबीर गांव में लगाए गए। इनमें आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. यशवंती कुमारी, डॉ. आशिक अंसारी, डॉ. मैनुद्दीन, डॉ. टिम्मा रानी, डॉ. राधिका, डॉ. प्रदीप गुड़िया, डॉ. अनिरुद्ध और डॉ. सुशील कुमार ने अपनी सेवाएं दीं।

About The Author

See also  न्यूनतम मजदूरी की मांग पर विजयश्री ऑटोकॉम के मजदूरों ने किया अनिश्चितकालीन धरना

You may have missed