ब्राउन शुगर की 80 पुड़िया के साथ पांच गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर की तलाश में छापेमारी

Advertisements

जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर की 80 पुड़िया बरामद हुई हैं, जिनका कुल वजन कागज सहित लगभग 15.76 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार, 15 अक्तूबर को अनाज गोदाम के पास कुछ युवकों द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच युवकों को पकड़ लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गिरफ्तार आरोपियों में गौतम कुमार सिंह, शिवम कुमार सिंह, सूरज कुमार तिवारी, अमरजीत कुमार सिंह और अजय यादव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर मनजीत का नाम ब्राउन शुगर उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के रूप में बताया। इसके आधार पर पुलिस ने मनजीत को भी मामले में आरोपी बनाया है। वह फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

परसूडीह थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार मुंडा के बयान पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों तक मादक पदार्थ कहां से पहुंचता था और इस अवैध कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता है या नहीं।

About The Author

You may have missed