मां भवानी के पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महासप्तमी पर मंदिरों में पूजा-अर्चना

Advertisements

बोकारो : तुपकाडीह स्टेशन रोड स्थित दुर्गाधाम सहित उत्तर विस्थापित क्षेत्र के कुंडोरी, कनारी, तांतरी और अंबेडकर नगर में शनिवार को नवपत्रिका आगमन के साथ मां भवानी के पट खोल दिए गए। पट खुलते ही देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कुंडोरी मंदिर में महासप्तमी की संध्या आरती में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इन पांचों स्थानों पर दुर्गापूजा को लेकर उत्साह का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दुर्गोत्सव के अवसर पर मंदिरों, पूजा पंडालों और गांवों को सजाया गया है। ढोल, ढाक, घंटियों और शंखनाद के बीच श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मुख्य सड़क के किनारे स्थित तांतरी मंदिर में आने-जाने वाले राहगीर भी रुककर मां भवानी के दर्शन कर रहे हैं। वहीं, पूजा को लेकर स्थानीय बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है और मेलों में भी लोगों की आवाजाही जारी है।

मेले में पहुंचने वाले लोग विभिन्न व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं। पूजा समितियों के सदस्य आयोजन और श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभाल रहे हैं। महानवमी और दशमी के अवसर पर लगने वाले मेलों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

About The Author

See also  दुर्गा पूजा से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था पर जोर

You may have missed