सीके नायडू ट्रॉफी में 19 अक्टूबर से झारखंड और रेलवेज के बीच चार दिवसीय मुकाबला

Advertisements

बोकारो : बीसीसीआई की ओर से आयोजित कर्नल सीके नायडू एलीट अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड और रेलवेज के बीच चार दिवसीय मुकाबला 19 अक्टूबर से सेक्टर 4 स्थित बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की तैयारी को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शनिवार को मैदान पर अभ्यास किया। रेलवेज ने अपने पहले मुकाबले में हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर 12 अंक हासिल किए हैं। इस जीत में सर्वेस राहिला ने नाबाद 116 और अभिषेक कौशल ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली थी। वहीं, अर्पित यादव ने दोनों पारियों में कुल 9 विकेट लिए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

दूसरी ओर, झारखंड और आंध्र प्रदेश के बीच खेला गया पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था। हालांकि, पहली पारी में बढ़त हासिल करने के कारण झारखंड को 9 अंक मिले। इस मैच में झारखंड के विशेष दत्ता ने 136 और नकुल यादव ने 114 रनों की शतकीय पारी खेली थी। दोनों टीमों के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए आगामी मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

घरेलू मैदान पर होने वाले इस मैच में झारखंड की टीम को स्थानीय परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है। विशेष रूप से टीम में शामिल बोकारो के दो खिलाड़ियों, विकेटकीपर बल्लेबाज यश पी भगत और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अभिषेक यादव के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

About The Author

You may have missed