राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का शिकंजा, 4 अपराधी गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रामगढ़ : पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे सिरका परियोजना स्थित कांटा घर के पास खड़े हाईवा संख्या JH 24 J 6878 में आग लगाने और फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना हुई थी। इसके चार दिन बाद पतरातू रेलवे साइडिंग में भी रंगदारी वसूलने और भय पैदा करने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की गई थी। दोनों मामलों की जांच के लिए एएसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई थी।9 मई की देर रात गुप्त सूचना पर साधु कुटिया जंगल में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे सनी सिंह उर्फ सौरभ कुमार सिंह को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने राहुल दुबे गैंग का सक्रिय सदस्य होने और दोनों मामलों में संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पतरातू के टेरपा गांव से अनुज कुमार व सनोज कुमार तथा सांकुल बस्ती से मिशन कुमार उर्फ सूरज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 7.65 एमएम की दो देशी पिस्तौल, तीन जिंदा गोलियां, तीन मैगजीन, पांच मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल एक बाइक बरामद की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  लगातार बारिश से स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ा, चांडिल डैम के 6 गेट खुले; प्रशासन बोला- बाढ़ का खतरा नहीं

You may have missed