पहले प्रयास में UPSC CAPF में हिमांशु का कमाल, हासिल की AIR-66 रैंक

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा-2025 में हिमांशु हरि ने शानदार सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 66वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने यह उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में हासिल की। हिमांशु ने रांची के डीएवी कडरू से विज्ञान विषय में प्लस-टू की पढ़ाई की, इसके बाद दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक और मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) से डेवलपमेंट स्टडीज में MA किया।UPSC CAPF में सफलता से पहले हिमांशु को कॉर्पोरेट और रिसर्च क्षेत्र में काम का अनुभव भी रहा है। उन्होंने The Economist और Boston Consulting Group (BCG) में काम किया है। इसके अलावा Foundation for Economic Development में Associate Programme Manager के रूप में सेवाएं दी हैं। हिमांशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, परिवार और शुभचिंतकों को दिया। उनके पिता अजीत कुमार रांची क्षेत्र में DGMS के अंतर्गत DMS पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता उषा कुमार हैं। उनकी उपलब्धि पर DGMS और रांची क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  तिरंगे की शान में गूंजा पूरा स्टेडियम, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिलाया विकास का संकल्प

You may have missed