लोक आलोक न्यूज की खबर पर लगी मुहर: जयराम महतो का बड़ा दावा— ‘प्रशासनिक मिलीभगत से बालू माफिया छोटू झा बेच रहा सुवर्णरेखा नदी का बालू’ देखें EXCLUSIVE VIDEO

Advertisements

जमशेदपुर/ईचागढ़: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ और चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में एनजीटी (NGT) के कड़े प्रतिबंधों के बावजूद जारी अवैध बालू खनन और तस्करी के मामले में लोक आलोक न्यूज के खुलासे पर अब मुहर लग गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर के गुरमा हाट में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रीमो जयराम महतो ने भरी सभा में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

https://youtube.com/shorts/J4lCiEWJeWw?si=kwYSEhOawweW58hV

जयराम महतो ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि सरायकेला और चांडिल क्षेत्र में जमशेदपुर व आदित्यपुर के बालू माफिया ‘छोटू झा’, प्रशासनिक मिलीभगत से स्वर्णरेखा नदी के बालू की अंधाधुंध बिक्री और तस्करी कर रहे हैं। उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में बालू, कोयला और जंगलों की खुलेआम लूट मची है, जबकि गरीब आदिवासियों और मूलवासियों द्वारा जरा सी वन भूमि का उपयोग करने पर उन्हें तुरंत कानूनी नोटिस थमा दिए जाते हैं।

गौरतलब है कि लोक आलोक न्यूज ने पूर्व में ही उजागर किया था कि जारगोड़ी, सोड़ो और वीरडीह क्षेत्रों में रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक अवैध बालू खनन का खेल बदस्तूर जारी है। प्रति वाहन ₹6,000 की अवैध वसूली और 5999 नंबर श्रृंखला के वाहनों से एस्कॉर्ट कराने की बात सामने आई थी। पूर्व में ईचागढ़ से JLKM के प्रत्याशी तरुण महतो द्वारा आवाज उठाने पर काफी विवाद, मारपीट और पुलिस कार्रवाई भी हुई थी, लेकिन मामले के शांत होते ही बालू माफिया फिर बेखौफ होकर सक्रिय हो गए हैं।

जयराम महतो के इस सार्वजनिक बयान और खुलासे के बाद अब जिला प्रशासन, पुलिस और खनन विभाग की कार्यशैली पर खड़े हो रहे सवाल और गहरे हो गए हैं। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि क्या प्रशासनिक दावे केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं?

About The Author

You may have missed