पेड़ लगाओ और पाओ मुफ्त बिजली, हेमंत सोरेन सरकार की नई पहल से मची चर्चा

Advertisements

रांची :झारखंड सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पेड़ लगाने पर बिजली में छूट देने की पहल की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि एक पेड़ लगाने पर पांच यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य राज्य के शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाना और लोगों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित करना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शहरी इलाकों में पौधरोपण बढ़ाने के लिए ठोस योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे पेड़ों का चयन किया जाए, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करने में सहायक हों। महुआ, जामुन, करंज, पलाश, कुसुम, बैर और अर्जुन जैसे पेड़ों के रोपण पर भी जोर दिया गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने वन क्षेत्रों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, वन संसाधनों के संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। सरकार का लक्ष्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ लोगों को पौधरोपण अभियान से जोड़ना है।

About The Author

See also  वंशानुगत व्यवस्था आदिवासी समाज को दीमक की तरह खत्म कर रही: सोनाराम सोरेन

You may have missed