जेल से रची गई कोलियरी हमले की साजिश का खुलासा, NIA की जांच में गैंगस्टरों का बड़ा नेटवर्क सामने

Advertisements

रांची :झारखंड की रांची और जमशेदपुर जेल में बंद गैंगस्टरों द्वारा कोलियरी हमले की साजिश रचने का खुलासा हुआ है। NIA की जांच में सामने आया है कि लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित तेतुलियाखाड़ कोलियरी में हुए हमले की योजना जेल के अंदर से बनाई गई थी। जांच के अनुसार, इस साजिश का उद्देश्य कोयला कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों और डीओ होल्डर्स से रंगदारी वसूलना था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

NIA के मुताबिक, गैंगस्टर सुजीत सिन्हा जमशेदपुर जिला जेल में बंद रहने के दौरान और उसका सहयोगी अमन साहू रांची की बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रहते हुए इस नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। जांच में बताया गया कि दोनों ने अपराधियों और प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े लोगों के साथ मिलकर दहशत फैलाने और लेवी वसूलने की योजना बनाई थी।

जांच में यह भी सामने आया कि 18 दिसंबर 2020 को तेतुलियाखाड़ कोलियरी में हमला किया गया था। हमले से पहले रेकी की गई और बाद में हथियारों से लैस अपराधियों ने फायरिंग की, वाहनों को आग लगाई और विस्फोट किया। NIA ने इस मामले में कई आरोपियों की संलिप्तता बताई है और गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

About The Author

See also  दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा, एसएसपी से मिले विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी

You may have missed