भाजपा नेता सुरेन्द्र पांडे के पिता रंगनाथ पांडे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Advertisements

जमशेदपुर: भाजपा नेता एवं जमशेदपुर महानगर किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र पांडे के पिता रंगनाथ पांडे का सोमवार को टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

रंगनाथ पांडे सामाजिक रूप से काफी सक्रिय एवं सम्मानित व्यक्तित्व थे। समाज सेवा के साथ-साथ उन्हें तंत्र विद्या का भी गहरा ज्ञान प्राप्त था, जिसके कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण को लोग हमेशा याद करेंगे।

अपने पीछे वे छह बेटियां, एक पुत्र, पुत्रवधू तथा नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंगनाथ पांडे का अंतिम संस्कार आज (मंगलवार) विधि-विधान के साथ पार्वती घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

About The Author

See also  टाटानगर स्टेशन के पास सड़क हादसे में मोंटी की मौत, दोस्त राहुल घायल

You may have missed