सबरीमाला सोना चोरी मामले में बड़ा खुलासा, NML जांच में सामने आई नैनोलेयर की सच्चाई

Advertisements

जमशेदपुर : सबरीमाला मंदिर के सोना चोरी मामले में जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (NML) की वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट से अहम जानकारी सामने आई है। जांच में पता चला है कि मंदिर के स्वर्ण जड़ित हिस्सों से सोना हटाने के बाद उसकी जगह बेहद पतली सोने की परत यानी नैनोलेयर चढ़ाई गई थी। इस रिपोर्ट ने मामले में कथित गड़बड़ी के तरीके को समझने में जांच टीम को महत्वपूर्ण सुराग दिए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

NML ने सबरीमाला मंदिर के गर्भगृह से जुड़े दरवाजों और अन्य कलाकृतियों के नमूनों की वैज्ञानिक जांच की थी। रिपोर्ट में सोने की मात्रा, उसकी संरचना और परतों से जुड़े कई तकनीकी पहलुओं का विश्लेषण किया गया है। जांच एजेंसी इस रिपोर्ट को मामले में अहम वैज्ञानिक साक्ष्य मान रही है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

See also  भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के टिकटों की बिक्री सोमवार से, 1,600 से 18,000 रुपये तक कीमत

You may have missed