MGM अस्पताल में पार्किंग का हंगामा, एंबुलेंस का रास्ता भी हुआ बाधित

Advertisements

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था की बदहाली मरीजों और उनके परिजनों के लिए परेशानी बन गई है। बारिश के बाद पार्किंग स्थल में पानी भर जाने से वहां वाहन खड़े करना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में कई लोग ओपीडी के सामने और अन्य जगहों पर गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं, जिससे अस्पताल परिसर में आने-जाने का रास्ता प्रभावित हो रहा है और एंबुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अस्पताल आने वाले मरीजों और परिजनों का कहना है कि बेहतर पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से उन्हें काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पार्किंग समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत करने की बात कही गई है।

About The Author

See also  जमशेदपुर पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

You may have missed