23 से 29 नवंबर तक पांच जोड़ी मेमू रद्द, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी

जमशेदपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में आधुनिकीकरण और ट्रैक रखरखाव के रोलिंग ब्लॉक के कारण 23 से 29 नवंबर तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। कई मेमू ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी और कुछ आंशिक रूप से।

पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें:
आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (60846-68045) और आद्रा-भागा-आद्रा मेमू (68077-68078): 23 से 29 नवंबर तक
आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू (68090-68089): 24, 27 और 29 नवंबर
आद्रा-बाराभूम-आद्रा मेमू (68053-68054): 23, 25, 26 और 28 नवंबर
आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू (63594-63593): 24, 27 और 29 नवंबर
आंशिक रद्द और रूट बदलाव:
टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू (68056-68060) 24, 26, 27 और 29 नवंबर को आद्रा तक ही चलेगी।
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस (18601) 23, 25 और 28 नवंबर को चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी।
खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस (18035) 26 नवंबर को 60 मिनट देर से खुलेगी।
बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस (18184) 24, 27 और 29 नवंबर को 45 से 60 मिनट नियंत्रित रहेगी।


