अवैध संबंध का विरोध पड़ा भारी, जागेश्वर भुईयां हत्याकांड का 3 दिन में खुलासा; दो गिरफ्तार

Advertisements

हजारीबाग : कटकमसांडी थाना क्षेत्र के तोमर गांव निवासी जागेश्वर भुईयां की हत्या का पुलिस ने महज 3 दिन में खुलासा कर दिया। मामले में डिबल बांध निवासी मंगरा कच्छप और रतन कुजूर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। मुख्यालय डीएसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जागेश्वर भुईयां का एक महिला से अवैध संबंध था। दोनों ने उसे महिला से संबंध खत्म कर दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन जागेश्वर नहीं माना। इसके बाद मौका पाकर दोनों ने 6 सितंबर को उसकी हत्या कर दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हत्या के बाद जागेश्वर भुईयां की पत्नी फूलमती देवी ने कटकमसांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले का खुलासा करने के लिए मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी की गई और जांच के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लाठी-डंडा और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

About The Author

See also  एसबीयू में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग पर पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

You may have missed