एनएसएमसीएच के कॉलेजों के सीट में दोगुनी वृद्धि, 2026-27 से ही बढ़ी हुई सीट पर होगा नामांकन : चेयरमैन

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela :सितवानतो देवी ट्रस्ट के द्वारा संचालित एनएसएमसीएच (नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल) के दोनों कॉलेजों के सीट में दोगुनी वृद्धि हो गई है. बढ़ी हुई सीट पर इसी वित्तीय वर्ष 2026-27 से नामांकन शुरू हो जाएगा. यह जानकारी आज ग्रुप के चेयरमैन मदनमोहन सिंह ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल आदित्यपुर और पटना बिहार के सीटों में वृद्धि हुई है. चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने कॉलेज के प्राचार्य, रजिस्ट्रार, प्रेस प्रवक्ता की उपस्थिति में आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आदित्यपुर मेडिकल कॉलेज के 100 सीट को बढ़ाकर 200 सीट किया गया है जबकि बिहटा बिहार पटना के मेडिकल कॉलेज के 156 सीट से बढ़ाकर 256 कर दिया गया है. यह निर्णय लेते हुए एनएमसी ने अपने वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है. यह ऐतिहासिक निर्णय एनएमसी ने अपने नियम में संशोधन करते हुए लिया है. इसके अलावा चेयरमैन ने बताया कि तीसरे मेडिकल कॉलेज के लिए रांची में 22 एकड़ 20 डिसमिल जमीन खरीदी गई है. वहां मदन मोहन सिंह मेडिकल कॉलेज के नाम से मेडिकल कालेज की स्थापना 2028 तक हो जाएगी. अक्टूबर 2026 में वहां भूमिपूजन का कार्यक्रम तय है. 2026-27 सत्र से ही बढ़ी हुई सीट पर एडमिशन शुरू हो जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed